Assam Opinion Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने मुद्दों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)अपने शासन के रिकॉर्ड और संगठनात्मक ताकत के भरोसे उतरेगा। इस बीच, तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही BJP के लिए एक गुड न्यूज है।
