13 मई को कोलकाता से लापता हुए बांग्लादेश के संसद सदस्य अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच से कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जांच में सामने आए नतीजों के अनुसार, सांसद को मारने की सुपारी उनके ही एक दोस्त ने दी थी। उसके इशारे पर कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक किराए के घर में पांच लोगों ने कथित तौर पर अजीम को गला घोंटकर मार डाला था। News18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इन लोगों ने फ्लैट में उनके पूरे शरीर की खाल उतार दी, सारा मांस निकाल दिया और पहचान मिटाने के लिए मांस को छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए।
