Lok sabha poll 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो गई है। पिछले एक दशक से भारत की प्रमुख राजनीतिक ताकत रही भाजपा पर दबाव देखने को मिला है। एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के विपरीत, जिसमें भगवा पार्टी की आसान जीत दिखाई गई थी, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने चुनावों में कड़ी चुनौती पेश की है। इन चुनावों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर सहित कई बड़े दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कल आए चुनावी नतीजों में कई बड़े उटलफेर हुए हैं।
इस लोकसभा चुनाव में हुए कुछ बड़े उलटफेरों पर एक नज़र
1. स्मृति ईरानी: अमेठी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार थीं। ये लगातार दूसरी बार सीट जीतने की कोशिश कर रही थीं। ये कांग्रेस के पुराने नेता केएल शर्मा से हार गई हैं।
2. राजीव चंद्रशेखर: तिरुवनंतपुरम से भाजपा के मंत्री और उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर कांग्रेस के नेता शशि थरूर से हार गए हैं।
3. के अन्नामलाई: तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई डीएमके के गणपति राजकुमार से हार गए हैं। भाजपा ने कोयंबटूर सीट से अन्नामलाई पर भरोसा जताया था। ये पार्टी के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। कोयंबटूर सीट से अन्नामलाई DMK के गणपति राजकुमार पी से 118068 वोटों से हार गए। गणपति को 568200 वोट मिले, जबकि अन्नामलाई को 450132 लोगों ने वोट दिया।
4. महबूबा मुफ्ती: पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें नेशनल कान्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ हुसैन लारवी ने हराया है। श्रीनगर संसदीय सीट नेशनल कान्फ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला ने जीती है।
5. उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला निर्दलीय अब्दुल रशीद शेख से हार गए हैं। उमर अब्दुल्ला को निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख ने हरा दिया है। आपको बता दें कि राशिद शेख टेरर फंडिग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
6.माधवी लता: हैदराबाद सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी से 338087 वोटों से हार गईं. ओवैसी को 661981 वोट मिले। जबकि माधवी लता को 323894 मत मिले।