Get App

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BJP कर सकती है क्लीन स्वीप, सिर्फ 2 सीटों पर सिमट जाएगा I.N.D.I.A. गठबंधन

Bihar Lok Sabha Elections 2024: इस सर्वे में देश के 21 राज्यों के कुल 518 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया गया है। इस ओपिनियन पोल में कुल 1,18,616 से अधिक उत्तरदाताओं ने अपनी राय रखी। ये मतदाता करीब 95% लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े चुनावी सर्वे में से एक बनाते हैं

Akhileshअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 6:51 PM
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BJP कर सकती है क्लीन स्वीप, सिर्फ 2 सीटों पर सिमट जाएगा I.N.D.I.A. गठबंधन
Lok Sabha Elections 2024: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से NDA 38 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है

News18 Opinion Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले News18 ने देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल (Opinion Poll 2024) किया है। इस सर्वे में देश के 21 राज्यों के कुल 518 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को कवर किया गया है। इस ओपिनियन पोल में कुल 1,18,616 से अधिक उत्तरदाताओं ने अपनी राय रखी। ये मतदाता करीब 95% लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े चुनावी सर्वे में से एक बनाते हैं।

न्यूज 18 ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 38 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जबकि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल यानी I.N.D.I.A. गठबंधन सिर्फ 2 सीटों पर सिमट सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि बिहार में NDA को कुछ 58 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि I.N.D.I.A. गठबंधन 28 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

बता दें कि बिहार राज्य को भारतीय राजनीति के अग्रदूतों में से एक माना जाता है क्योंकि इसने कई दिग्गज राजनेताओं को जन्म दिया है। 40 लोकसभा सीटों के साथ इसे अभी भी भारतीय राजनीति के सबसे प्रमुख राज्यों में से एक माना जाता है। कुल मिलाकर बिहार सीटों के मामले में देश का चौथा सबसे बड़ा (40 लोकसभा सीटों के साथ) राज्य है। इस तरह यह राज्य किसी भी समय आम चुनाव का रुख पलट सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें