Bihar Loksabha Election: बिहार में पांच साल पहले विपक्ष को करारी शिकस्त देने वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) इस लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में सभी 40 सीट पर जीत हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, इनमें से लगभग एक-चौथाई सीट ऐसी हैं, जो NDA के लिए चिंता का सबब बन सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में 'मोदी की सुनामी' में BJP, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और दिवंगत राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को संयुक्त रूप से 39 सीट पर जीत मिली थी। राज्य में NDA का वोट प्रतिशत 53 से ज्यादा था, जो विपक्षी 'महागठबंधन' को मिले वोटों से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा था।
