Bihar Loksabha Election: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा कि वह हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) लड़ेंगे। BJP पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए पारस ने संकेत दिया कि वह सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कहीं भी जाने को ‘स्वतंत्र’ हैं और उनके ‘‘दरवाजे खुले हुए हैं’’।
