Get App

Bihar Loksabha Election: नीतीश कुमार के U-टर्न को कैसे भुना रहे हैं तेजस्वी यादव? BJP-JDU को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

Bihar Loksabha Election: नीतीश कुमार अब भी राज्य में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी राजनीति ने JDU की छवि पर भी जरूर कुछ असर किया है। उनके बार-बार पार्टी बदलने ने मतदाताओं और पार्टियों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। तेजस्वी यादव ने नवंबर 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरियों का वादा करके RJD को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने में मदद की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 1:35 PM
Bihar Loksabha Election: नीतीश कुमार के U-टर्न को कैसे भुना रहे हैं तेजस्वी यादव? BJP-JDU को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
Bihar Loksabha Election: नीतीश कुमार के U-टर्न को कैसे भुना रहे हैं तेजस्वी यादव

Bihar Loksabha Election: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की BJP और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की RJD के बीच सीधी लड़ाई होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की JDU 16 लोकसभा सीटों पर और BJP को 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने पर सहमत हो गए हैं। बिहार से 40 सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचते हैं। इस साल की शुरुआत से ही इस राज्य की राजनीति में काफी उठा-पटक देखने को मिली। जब जनवरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने पुरानी साथी BJP का रुख किया और NDA में शामिल हो गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने 39 लोकसभा सीटें जीतीं। BJP ने उन सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की, जहां उसने चुनाव लड़ा था। JDU को 16 सीटें मिलीं, LJP को छह सीटें मिलीं।

BJP और RJD ने लगा दी पूरी ताकत

जमुई में अपनी हालिया चुनावी रैली के दौरान, पीएम मोदी ने दोहराया था कि NDA राज्य में सभी 40 और देश भर में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस बीच, तेजस्वी लोगों से लोकसभा चुनाव में BJP के "प्रोपेगेंडा" में नहीं फंसने की अपील कर रहे हैं।

'मोदी की गारंटी' की 'चीन के माल' से तुलना करते हुए, तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री 'कभी असली मुद्दों पर बात ही नहीं करते।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें