Bihar Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों ने बिहार (Bihar) में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। सीट-बंटवारे के गणित पर कई दिनों की अटकलों और कयास के बाद, अंतिम निष्कर्ष निकल गया है, जो काफी हद तक पुराने दावों के अनुरूप ही हैं। BJP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) से एक सीट ज्यादा हासिल की है। ये सीट बंटवारा तब फाइनल हुआ, जब दोनों सहयोगियों ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
