Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'संविधान में संशोधन (Change Constitution Remarks)' पर कर्नाटक के सांसद अनंत कुमार हेगड़े (BJP MP Ananth Kumar Hegde) के बयान से खुद को अलग कर लिया है। बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने रविवार को एक बयान जारी कर इसे उनका "व्यक्तिगत विचार" बताते हुए कहा कि वह उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी। BJP ने कहा कि वह संविधान को बरकरार रखने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है और हेगड़े की टिप्पणी उसके रुख को प्रतिबिंबित नहीं करती है।
