BJP Election Manifesto: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले, BJP ने 14 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया, जिसे "संकल्प पत्र" (Sankalp Patra) नाम दिया गया है। BJP ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। घोषणापत्र में कहा गाय, "BJP का मानना है कि जब तक भारत एक समान नागरिक संहिता नहीं अपनाता तब तक लैंगिक समानता नहीं हो सकती है, जिससे सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा होगा।"
