Get App

BJP Manifesto: बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का ज्यादा इस्तेमाल

BJP Manifesto: इसी तरह के उदाहरण 69 पन्नों के संकल्प पत्र में साफ दिखा, जिसका अनावरण नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था। हालांकि, BJP के घोषणापत्र में "इंडिया" शब्द भी शामिल था, लेकिन इसके मुकाबले "भारत" शब्द ज्यादा जगहों पर इस्तेमाल किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2024 पर 10:45 PM
BJP Manifesto: बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का ज्यादा इस्तेमाल
BJP Manifesto: बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का ज्यादा इस्तेमाल

BJP Manifesto: 14 अप्रैल को जारी भारतीय जनता पार्टी के 'संकल्प पत्र' (BJP Sankalp Patra) में 'इंडिया' की जगह 'भारत' और 'इंडियन' की जगह 'भारतीय' शब्द को ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। केंद्र सरकार भी 'इंडिया' पर 'भारत' शब्द के इस्तेमाल को इन दिनों ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। कुछ बीजेपी नेताओं का, तो यहां तक ​​कहना है कि "इंडिया" नाम देश के गुलामी के अतीत का अवशेष है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें इंडिया और इंडियन की जगह 'भारत' और 'भारतीय' शब्द की भरमार है।

उदाहरण के लिए, भारत को शादियों के वैन्यू के रूप में बढ़ावा देने की अपने वादे में, BJP के घोषणापत्र में कहा गया है, "हम भारतीय शादियों की समृद्धि को प्रदर्शित करने, जीवंत परंपराओं को उजागर करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का समर्थन करने के लिए पूरे भारत में चुनिंदा स्थलों को पसंदीदा जगहों के रूप में बढ़ावा देंगे।"

इसी तरह के उदाहरण 69 पन्नों के संकल्प पत्र (BJP Manifesto) में साफ दिखा, जिसका अनावरण नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था। हालांकि, BJP के घोषणापत्र में "इंडिया" शब्द भी शामिल था, लेकिन इसके मुकाबले "भारत" शब्द ज्यादा जगहों पर इस्तेमाल किया गया है।

भारत Vs इंडिया विवाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें