BJP कल 14 अप्रैल को जारी करेगी घोषणापत्र, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ इन मुद्दों पर होगा फोकस

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कल 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र को पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में जारी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया है और पार्टी इसके लिए जी जान से जुटी है

अपडेटेड Apr 13, 2024 पर 7:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीजेपी के घोषणापत्र की थीम "मोदी की गारंटी: 2047 तक विकसित भारत" हो सकता है

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कल 14 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र को पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में जारी किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा दिया है और पार्टी इसके लिए जी जान से जुटी है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को डाला जाएगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पीएम मोदी की अगुआई में बीजेपी अभी से ही जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई है और सभी राज्यों में पूरी ताकत लगा रही है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के घोषणापत्र की थीम "मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047" हो सकता है, जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर फोकस किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के घोषणापत्र में विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों से जुड़े मुद्दों और वादों पर फोकस किया जाएगा।

बीजेपी ने घोषणापत्र को तैयार करने के लिए राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। समिति पहले ही दो बैठकें कर चुकी है और इसे घोषणापत्र के लिए देश भर से 15 लाख से अधिक सुझाव मिले थे।


2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 282 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी और इसने पहली बार पूर्ण बहुतम के साथ सरकार बनाई थी। बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन, एनडीए को उस चुनाव में कुल 353 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस उस चुनाव में केवल 44 सीटों पर सिमट गई, जो उसका अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन है।

वोट शेयर की बात करें तो 2014 में, बीजेपी को कुल वोटों का 31% वोट मिला था, जबकि कांग्रेस ने कुल वोटों का 19.3% हासिल किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और मजबूत हुई और इसबार इसने 303 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। करीब 35 सालों में यह पहली बार था जब किसी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 300 सीटों का आंकड़ा पार करने में सफलता पाई हो।

लोकसभा चुनाव 2024 में 96 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र होंगे, जो दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने कहा - संविधान हमारे लिए गीता, रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।