Get App

Brij Bhushan Singh: महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय

Brij Bhushan Singh: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह पर 5 महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंह पर महिला का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है। अदालत ने शुक्रवार (10 मई) को बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया

Akhileshअपडेटेड May 10, 2024 पर 6:17 PM
Brij Bhushan Singh: महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय
UP Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने कैसरगंज लोकसभा सीट से करण भूषण सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा की है

Sexual Harassment Case: महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण पर 5 महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंह पर महिला का अपमान करने का भी आरोप लगाया गया है। अदालत ने महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार (10 मई) को बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कोर्ट का कहना है, "बृजभूषण के खिलाफ प्रत्येक पीड़ित के संबंध में धारा 354 और 354A के तहत आरोप तय किए गए थे।" मामले अब ट्रायल शुरू होगा और कोर्ट में सजा पर बहस होगी। बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

अदालत को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) और अन्य के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं।

5 मामलों में तय किए जाएंगे आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें