CAA implementation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने साफ किया है कि यह कानून कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाला केंद्र इसके साथ कभी समझौता नहीं करेगा। न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में शाह ने गुरुवार को कहा, "CAA कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना ये भारत का विषय है। भारत की संप्रभुता का निर्णय है, हम इससे कभी समझौता नहीं करेंगे।"
