Chhattisgarh Lok sabha election 2024: देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के मतदान के लिए आज यानी बुधवार (17 अप्रैल) शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटो पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच, छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से एक उम्मीदवार चर्चा का विषय बना हुआ है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं, जो सभी चुनाव लड़ता है। वह पिछले 23 सालों से अपना लक अजमा रहे हैं। वह अपने खून पसीने की कमाई (पालतू सुअर बेचकर) लगाकर दांव अजमाता है।
