Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले CNBC-आवाज़ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ एक झांसा है और उसमें कोई विजन नहीं है। MSP की गारंटी के सवाल से लेकर एक लाख रुपए देने की बात को भी उन्होंने खोखला वादा बताया और कहा कि एक झटके में कोई गरीबी नहीं हटा सकता। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विजन और संकल्प से भारत में 25 करोड़ लोगों को भयानक गरीबी से बाहर निकाला है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। यहां आपके लिए लक्ष्मण रॉय के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के कुछ हिस्से दे रहे हैं।
कांग्रेस लोगों को करना चाहती है कंफ्यूज
इस बातचीत में एफएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों को कंफ्यूज करना चाहती है।कांग्रेस गरीबों को 1 लाख रुपए कहां से देगी। देश में सरकार के सामने कई प्रायोरिटीज हैं। गरीबी एक झटके में खत्म नहीं होने वाली। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। गरीबी के सभी इंडिकेटर देखने पड़ते हैं। इंदिरा गांधी गरीबी क्यों नहीं हटा पाईं। कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में OPS का जिक्र नहीं है। कांग्रेस लुभावने वादे करती है, पूरे नहीं करती। कांग्रेस अब MSP गारंटी की बात करती है। कांग्रेस ने 2013 में फसल खरीद बंद करने की बात की थी। कांग्रेस को MSP गारंटी पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। सरकार का किसानों की हालत बेहतर करने पर जोर है।
PM मोदी ने 'GYAN' की बात की, विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है
दक्षिण में PM मोदी और मंत्रियों के दौरे पर बात करते हुए एफएम ने कहा कि। चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी करती है। कांग्रेस सरकार में डबल डिजिट में महंगाई रही है। कांग्रेस ने कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी। वायनाड में कांग्रेस अपनी पार्टी का झंडा नहीं दिखा सकती। PM मोदी ने 'GYAN' की बात की। वहीं, विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है। विपक्ष मोदी जी के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सकता। मोदी जी का फोकस गरीब, किसानों पर है। इलेक्टोरल बॉन्ड पर चर्चा होनी चाहिए।
भारत सरकार की नीतियां सही दिशा में
एफएम ने कहा कि इजरायल-ईरान तनाव पर सरकार की नजर है। हम अपनी हर तैयारी कर रहे हैं। PM मोदी ने तैयार रहने को कहा है। सरकार बनते ही हम काम में जुट जाएंगे। 100 दिन का रोडमैप तैयार हो रहा है। भारत सरकार की नीतियां सही दिशा में हैं। एलन मस्क का भारत आना अच्छा संदेश है। भारत में निवेश करने वालों का स्वागत है। सरकार का आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पर फोकस बना हुआ है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से मजबूती मिलेगी। भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश जारी है। किसानों की हालत बेहतर करने पर जोर है। PM मोदी देश में निवेश ला रहे हैं। PM का जनता तक हर स्कीम पहुंचाने पर जोर है।
कांग्रेस राजस्थान और हिमाचल में वादों से मुकरी
वित्त मंत्री ने अपने इस सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आगे कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। वर्तमान सरकार ने गांवों की कनेक्टिविटी और सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। किसानों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं। जनता लुभावने वादों के झांसे में नहीं आती। कांग्रेस के घोषणापत्र में विश्वसनीयता नहीं है। कांग्रेस राजस्थान और हिमाचल में वादों से मुकर गई। राहुल गांधी गैरजिम्मेदार बातें करते हैं। PM मोदी का सशक्तिकरण पर जोर रहा है और रहेगा। कोविड के दौरान भी गरीबों को प्राथमिकता दी गई। गरीबी एक झटके में खत्म होने वाली नहीं है। कांग्रेस इकोनॉमिक स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है।
देश के बाद पार्टी हमारे लिए सर्वोपरी, पार्टी कहती तो मैं चुनाव जरूर लड़ती
वित्त मंत्री ने कहा डिफेंस सेक्टर में रिकॉर्ड एक्सपोर्ट हुआ है। देश में मैन्युफैक्चरिंग करने वालों का स्वागत है। हम टेस्ला जैसी तमाम कंपनियों का स्वागत करते हैं। घोषणापत्र में 5 साल के विकास का रोडमैप दिया गया है। 2047 को ध्यान में रखकर घोषणापत्र तैयार किया गया है। PM मोदी का फोकस गरीब और किसान पर है। सरकार की योजनाओं में भेदभाव के लिए जगह नहीं है। PM मोदी ने 10 लाख नियुक्ति पत्र बांटे हैं। महंगाई दर में लगातार गिरावट आ रही है। UPA सरकार में 22 महीने तक CPI दर डबल डिजिट में रही थी। देश के बाद पार्टी हमारे लिए सर्वोपरी है। पार्टी कहती तो मैं चुनाव जरूर लड़ती।