Get App

कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ चुनावी झांसा, एक झटके में नहीं हटेगी गरीबी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

एफएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों को कंफ्यूज करना चाहती है।कांग्रेस गरीबों को 1 लाख रुपए कहां से देगी। कांग्रेस लुभावने वादे करती है, पूरे नहीं करती। कांग्रेस अब MSP गारंटी की बात करती है। कांग्रेस ने 2013 में फसल खरीद बंद करने की बात की थी। कांग्रेस को MSP गारंटी पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 4:53 PM
कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ चुनावी झांसा, एक झटके में नहीं हटेगी गरीबी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री ने कहा डिफेंस सेक्टर में रिकॉर्ड एक्सपोर्ट हुआ है। देश में मैन्युफैक्चरिंग करने वालों का स्वागत है। हम टेस्ला जैसी तमाम कंपनियों का स्वागत करते हैं

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले CNBC-आवाज़ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस और विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ एक झांसा है और उसमें कोई विजन नहीं है। MSP की गारंटी के सवाल से लेकर एक लाख रुपए देने की बात को भी उन्होंने खोखला वादा बताया और कहा कि एक झटके में कोई गरीबी नहीं हटा सकता। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विजन और संकल्प से भारत में 25 करोड़ लोगों को भयानक गरीबी से बाहर निकाला है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है। यहां आपके लिए लक्ष्मण रॉय के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के कुछ हिस्से दे रहे हैं।

कांग्रेस लोगों को करना चाहती है कंफ्यूज

इस बातचीत में एफएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों को कंफ्यूज करना चाहती है।कांग्रेस गरीबों को 1 लाख रुपए कहां से देगी। देश में सरकार के सामने कई प्रायोरिटीज हैं। गरीबी एक झटके में खत्म नहीं होने वाली। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। गरीबी के सभी इंडिकेटर देखने पड़ते हैं। इंदिरा गांधी गरीबी क्यों नहीं हटा पाईं। कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में OPS का जिक्र नहीं है। कांग्रेस लुभावने वादे करती है, पूरे नहीं करती। कांग्रेस अब MSP गारंटी की बात करती है। कांग्रेस ने 2013 में फसल खरीद बंद करने की बात की थी। कांग्रेस को MSP गारंटी पर बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। सरकार का किसानों की हालत बेहतर करने पर जोर है।

PM मोदी ने 'GYAN' की बात की, विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें