दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अभी जेल में ही रहेंगे। अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, BRS नेता के. कविता (K Kavitha) की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों को तिहाड़ से वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया।
