Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। शीला दीक्षित सरकार में करीब 15 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान (Raj Kumar Chauhan Resigns) ने पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक, वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज की उम्मीदवारी से नाराज थे। उदित राज भारतीय जनता पार्टी (BJP) से आए हैं जिन्होंने 2014 के आम चुनाव में भगवा टिकट पर सीट जीती थी। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद वह कांग्रेस में चले गए।
