Electoral bonds: चुनाव आयोग (EC) की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 12 अप्रैल, 2019 और 11 जनवरी, 2024 के बीच खरीदे और कैश कराए गए चुनावी बॉन्ड के जरिए प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) से 158 करोड़ रुपए मिले। आंकड़ों से पता चलता है कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 89 लाख रुपए और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) को 1 करोड़ रुपए मिले।
