Goa Lok Sabha Election Date 2024: गोवा में दो लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग

Goa Lok Sabha Elections 2024: गोवा में दो लोकसभा सीट हैं- नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा। नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट के तहत 20 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। साउथ गोवा लोकसभा क्षेत्र के तहत भी 20 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2019 में गोवा में एक चरण में 23 अप्रैल 2019 को चुनाव हुए थे। इस बार भी एक ही चरण में 7 मई को वोटिंग होने वाली है

अपडेटेड Mar 16, 2024 पर 5:27 PM
गोवा में दो लोकसभा सीट हैं- नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा।

Goa Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पूरे देश में 543 लोकसभा सीटों पर आम चुनावों के लिए तारीखों और चरणों की घोषणा कर दी है। देश में आम चुनाव 7 चरणों में 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून 2024 तक चलेंगे। गोवा की बात करें तो इस राज्य में तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोटिंग होगी। गोवा का आगामी लोकसभा चुनाव प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि दोनों ही पार्टी के पास वर्तमान में राज्य में एक-एक सीट है। वर्तमान में कांग्रेस के कॉस्मे फ्रांसिस्को कैटानो सरदिन्हा, दक्षिण गोवा से सांसद हैं, जबकि बीजेपी के श्रीपद येसो नाइक उत्तरी गोवा से सांसद हैं।

पिछले कुछ वर्षों में इन दोनों दलों के अलावा गोवा की राजनीति में आम आदमी पार्टी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने भी जगह बनाई है। इससे यहां राजनीतिक मुकाबला अधिक जटिल और प्रतिस्पर्धी हो गया है। आम आदमी पार्टी पिछले कुछ वर्षों से गोवा पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। 2024 में वह अपने I.N.D.I.A ब्लॉक सहयोगी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

बीजेपी ने नॉर्थ गोवा से 2024 के चुनावों के लिए एक बार फिर श्रीपद येसो नाइक को खड़ा किया है।


2019 लोकसभा चुनाव का क्या था शेड्यूल?

गोवा में दो लोकसभा सीट हैं- नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा। नॉर्थ गोवा को पहले पणजी लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था, वहीं साउथ गोवा को मोरमुगाओ सीट के नाम से जाना जाता था। 2019 में गोवा में एक चरण में 23 अप्रैल 2019 को चुनाव हुए थे।

लोकसभा चुनाव 2019 में चुने गए सांसद

चुनाव क्षेत्र  विजेता  दल
1. नॉर्थ गोवा श्रीपद येसो नाइक BJP
2. साउथ गोवा कॉस्मे फ्रांसिस्को कैटानो सरदिन्हा कांग्रेस

नॉर्थ गोवा में बीजेपी के श्रीपद येसो नाइक 244,844 वोटों के साथ जीते थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गिरीश चोडानकर को 1,64,597 वोट मिले थे। वहीं आम आदमी पार्टी के दत्तात्रेय पडगोअनकर को 4,756 वोटों से संतोष करना पड़ा था। श्रीपद येसो नाइक, पिछले लगातार 5 बार से नॉर्थ गोवा सीट से सांसद हैं।

साउथ गोवा लोकसभा सीट से साल 2019 में कांग्रेस के कॉस्मे फ्रांसिस्को कैटानो सरदिन्हा को 201,561 वोट मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के नरेंद्र केशव सवाईकर को 1,91,806 वोट और आम आदमी पार्टी के एल्विस गोम्स को 20,891 वोट मिले थे।

40 विधानसभा क्षेत्र

नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट के तहत 20 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें से 16 पर बीजेपी का कब्जा है। साउथ गोवा लोकसभा क्षेत्र के तहत भी 20 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें से अधिकतर बीजेपी की झोली में हैं।

Lok Sabha Election 2024 Date LIVE

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।