Google Doodle on LokSabha Election: गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया खास डूडल, क्लिक करते ही यूजर्स को मिलेगी लेटेस्ट जानकारी

Google Doodle on LokSabha Election: दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंचन गूगल ने एक डूडल बनाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की है। गूगल ने अपने होमपेज पर लोगो को बदलकर एक तस्वीर लगाई है, जिसमें एक शख्स वोट देने के बाद अपने हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी स्याही को दिखा रहा है

अपडेटेड Apr 26, 2024 पर 12:09 PM
Google Doodle पर क्लिक करके यूजर्स लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े ताजातरीन अपडेट पा सकते हैं

Google Doodle on LokSabha Election: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, भारत में शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस खास मौके पर दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंचन गूगल ने एक डूडल बनाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की है। गूगल ने अपने होमपेज पर लोगो को बदलकर एक तस्वीर लगाई है, जिसमें एक शख्स वोट देने के बाद अपने हाथ की तर्जनी उंगली पर लगी स्याही को दिखा रहा है। इस तस्वीर पर क्लिक करके मतदाता भारतीय लोकसभा चुनाव 2024 से खबरें और ताजातरीन अपडेट पा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, दोनों ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए नागरिकों से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने की अपील की।

प्रधान मंत्री मोदी ने प्रत्येक वोट के महत्व पर जोर दिया और युवाओं व महिला मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। इसी तरह, गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से ऐसी सरकार के लिए वोट करने की अपील की, जिसके पास देश की संस्कृति, सुरक्षा, सुशासन और कल्याण का ट्रैक रिकॉर्ड हो। साथ ही उस पार्टी के पास देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का विजन हो।


दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरा होगा। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें केरल राज्य की सभी 20 सीटें और कर्नाटक की 14 सीटों पर चुनाव होना है। दूसरे चरण में 1,098 पुरुषों और 102 महिलाओं सहित कुल 1202 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8.08 करोड़ से अधिक पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाताएं करेंगी। इसके अलावा 5,929 थर्ड-जेंडर के मतदाता और 34.8 लाख नए मतदाता भी इस चुनावी प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में मतदान आज, क्या महेश शर्मा तीसरी बार खिला पाएंगे कमल? गाजियाबाद में ​किसके बीच मुकाबला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।