प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश (Viksit Bharat 2047) बनाने के लक्ष्य पर अभी से काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 3 मार्च को केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें 'विकसित भारत 2047' के लिए विजन डॉक्युमेंट पर चर्चा हुई। साथ ही अगले 5 साल के एक्शन प्लान पर भी विचार हुआ। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक में केंद्र में सरकार बनने के बाद अगले 100 दिन के एजेंडा पर भी चर्चा हुई। अप्रैल और लोकसभा में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मई के आखिर तक केंद्र में नई सरकार बन जाने की उम्मीद है। अगल एक-दो हफ्तों में लोकसभा चुनाओं के कार्यक्रम का ऐलान होने की संभावना है।
