Gujarat Loksabha Chunav Parinam Highlights: गुजरात की सभी 26 सीटों के आए नतीजे, कांग्रेस का 10 साल बाद खुला खाता, देखें सभी सीट्स का हाल
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024 LIVE: गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं। हालांकि एक सीट, सूरत लोकसभा पर भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुका है। ऐसे में यहां पर बस 25 सीटों के लिए ही मतदान हुए। आइए देखते हैं गुजरात की सभी लोकसभा सीटों पर जारी मतगणना का हाल
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024 LIVE: सूरत लोकसभा सीट पर BJP उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुका है
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024 LIVE: गुजरात की सभी 26 लोकसभा वोटों पर गिनती पूरी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर से राज्य में अपना परचम लहराया है। 26 में से 25 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली है। इसमें एक सीट सूरत पर बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध जीता है। वहीं कांग्रेस भी 10 सालों के बाद गुजरात में अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। कांग्रेस को बनासकांठा सीट पर जीत मिली है। बीजेपी का राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की अगुआई वाले इंडिया गठबंधन से सीधा मुकाबला था। हालांकि आम आदमी पार्टी को किसी सीट पर जीत नहीं मिली।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को जीत की सूची को आप नीचे देख सकते हैं-
लोकसभा सीट
जीते हुए उम्मीदवार का नाम
विजेता दल
हारे हुए उम्मीदवार का नाम
हारे हुए दल के नाम
अंतर(मार्जिन)
अहमदाबाद पूर्व
हसमुख भाई पटेल
भारतीय जनता पार्टी
हिम्मतसिंह प्रहलादसिंह पटेल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
461755
अहमदाबाद पश्चिम
दिनेशभाई मकवाना (वकील)
भारतीय जनता पार्टी
भरत योगेन्द्र मकवाना
इंडियन नेशनल कांग्रेस
286437
अमरेली
भरतभाई मनुभाई सुतरीया
भारतीय जनता पार्टी
जेनी ठुंमर
इंडियन नेशनल कांग्रेस
321068
आनंद
मितेष पटेल (बकाभाई)
भारतीय जनता पार्टी
अमित चावडा
इंडियन नेशनल कांग्रेस
89939
बनासकांठा
गेनीबेन नगाजी ठाकोर
इंडियन नेशनल कांग्रेस
डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
भारतीय जनता पार्टी
30406
बारडोली
परभुभाई नागरभाई वसावा
भारतीय जनता पार्टी
चौधरी सिद्धार्थ अमरसिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
230253
भरूच
मनसुखभाई धनजीभाई वसावा
भारतीय जनता पार्टी
चैतरभाई दामजीभाई वसावा
आम आदमी पार्टी
85696
भावनगर
निमुबेन जयंतीभाई बम्भानिया (निमुबेन बम्भानिया)
भारतीय जनता पार्टी
उमेशभाई नारनभाई मकवाना
आम आदमी पार्टी
455289
छोटाउदेपुर
जशुभाई भीलूभाई राठवा
भारतीय जनता पार्टी
सुखरामभाई हरीयाभाई राठवा
इंडियन नेशनल कांग्रेस
398777
दाहोद
जसवंतसिंह सुमनभाइ भाभोर
भारतीय जनता पार्टी
डॉ. प्रभाबेन किशोरसिंह तावियाड
इंडियन नेशनल कांग्रेस
333677
गांधीनगर
अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी
सोनल रमणभाइ पटेल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
744716
जामनगर
पूनमबेन हेमतभाई माडम
भारतीय जनता पार्टी
एडवोकेट जे. पी. मारविया
इंडियन नेशनल कांग्रेस
238008
जुनागढ
चुडासमा राजेशभाई नारणभाई
भारतीय जनता पार्टी
जोटवा हीराभाई अरजनभाई
इंडियन नेशनल कांग्रेस
135494
कच्छ
चावड़ा विनोद लख्मशी
भारतीय जनता पार्टी
नितेष परबतभाई लालन (मातंग)
इंडियन नेशनल कांग्रेस
268782
खेडा
देवुसिंह चौहाण
भारतीय जनता पार्टी
कालुसिंह डाभी
इंडियन नेशनल कांग्रेस
357758
महेसाणा
हरीभाई पटेल
भारतीय जनता पार्टी
रामजी ठाकोर
इंडियन नेशनल कांग्रेस
328046
नवसारी
सी आर पाटील
भारतीय जनता पार्टी
नैषधभाई भूपतभाई देसाई
इंडियन नेशनल कांग्रेस
773551
पंचमहाल
राजपालसिंह महेन्द्रसिंह जादव
भारतीय जनता पार्टी
गुलाबसिंह सोमसिंह चौहाण
इंडियन नेशनल कांग्रेस
509342
पाटन
डाभी भरतसिंहजी शंकरजी
भारतीय जनता पार्टी
चंदनजी तलाजी ठाकोर
इंडियन नेशनल कांग्रेस
31876
पोरबंदर
डॉ. मनसुख मंडाविया
भारतीय जनता पार्टी
ललित वसोया
इंडियन नेशनल कांग्रेस
383360
लोकसभा सीट
विजेता उम्मीदवार का नाम
विजेता दल
हारे हुए उम्मीदवार का नाम
हारे हुए दल का नाम
अंतर(मार्जिन)
राजकोट
परशोत्तमभाई रुपाला
भारतीय जनता पार्टी
धानाणी परेश
इंडियन नेशनल कांग्रेस
484260
साबरकंठा
शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बारैया
भारतीय जनता पार्टी
चौधरी तुषार अमरसिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
155682
सुरत
मुकेशकुमार चंद्रकांत दलाल
भारतीय जनता पार्टी
निर्विरोध
-
-
सुरेन्द्रनगर
चंदूभाई छगनभाई शिहोरा
भारतीय जनता पार्टी
रुत्विकभाई लवजीभाई मकवाना
इंडियन नेशनल कांग्रेस
261617
वडोदरा
डो. हेमांग जोषी
भारतीय जनता पार्टी
पढियार जशपालसिंह महेन्द्रसिंह (बापु)
इंडियन नेशनल कांग्रेस
582126
वलसाड
धवल लक्ष्मणभाई पटेल
भारतीय जनता पार्टी
अनंतकुमार हसमुखभाई पटेल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
210704
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बीजेपी 25 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
शाम 18.43 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली थी। वहीं 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि 1 सीट-बनासकांठा लोकसभा पर कांग्रेस आगे चल रही थी।।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: जीते हुए उम्मीदवारों की सूची
गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को जीत की सूची को आप नीचे देख सकते हैं-
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बीजेपी 25 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
दोपहर 4.35 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी। इन पांचों सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं बाकी बची 26 लोकसभा सीटों में से 20 पर बीजेपी और 1 सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए थी।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बीजेपी ने इन 5 लोकसभा सीटों को जीता
बीजेपी ने महेसाणा, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम और जूनागढ़ लोकसभा सीट पर जीता हासिल कर ली है। इसके अलावा पार्टी सूरत लोकसभा सीट पर पहले निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बनासकांठा सीट पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार
बनासकांठा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। दोपहर 4.35 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन नगाजी ठाकोर 3.31 लाख वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बीजेपी 25 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक गुजरात की 25 लोकसभा सीटों में से 24 पर भारतीय जनता पार्टी और 1 सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही थी।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बनासकंठा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, बनासकंठा लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार, गेनीबेन नगाजी ठाकोर 23,839 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: कच्छ सीट से बीजेपी 2.46 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, कच्छ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, चावड़ा विनोद लख्मशी 2,46,263 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: पाटन सीट पर बीजेपी 29,107 वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, पाटन लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, डाभी भरतसिंहजी शंकरजी 29,107 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: महेसाणा सीट पर बीजेपी 3.23 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, महेसाणा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, हरीभाई पटेल 3,23,036 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: साबरकंठा सीट पर बीजेपी 1.62 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, साबरकंठा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, शोभनाबेन महेन्द्रसिंह बारैया 1,62,973 वोटों के अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: अमित शाह को मिली 6.75 लाख वोटों की भारी बढ़त
दोपहर 3.10 बजे तक, गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अमित शाह 6,75,367 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: राजकोट सीट पर बीजेपी 4.61 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, परशोत्तमभाई रुपाला 4,61,086 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 3.80 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, पोरबंदर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 3,80,285 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: नवसारी सीट पर बीजेपी 2.46 लाख वोटों से आगे
दोपहर 3.10 बजे तक, नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार, सी आर पाटील अपने नजदीकी उम्मीदवार से 6,91,915 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: पाटन लोकसभा सीट पर पिछड़ी कांग्रेस, बनासकांठा में अभी भी आगे
गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। दोपहर 1.45 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 24 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। वहीं बनासकांठा में कड़ी टक्कर के मुकाबले में कांग्रेस आगे चल रही है। बनासकांठा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर 5,367 वोटों के मामूली अंतर से आगे हैं। वहीं पाटन लोकसभा सीट पर कांग्रेस 2600 वोटों के मामूली अंतर से पीछे चल रही है।
Gujarat assembly bypolls: विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी सभी 5 सीटों पर आगे
गुजरात में लोकसभा चुनाव के साथ ही आज 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी वोटों की गिनती हो रही है। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं- उनमें पोरबंदर, मनावदर, खंभात, वाघोडिया और विजापुर शामिल हैं। ये सभी सीटें यहां से चुने गए कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के इस्तीफा देकर बीजेपी में जाने से खाली हुई थी। दोपहर 1.45 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक, बीजेपी इन सभी पांचों विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, पोरबंदर से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन मोढवाडिया 1,16,808 वोटों से आगे चल रहे थे। वहीं विजापुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीजे चावड़ा 55,690 वोटों से आगे थे।
मनावदर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद लडानी ने 30,797 वोटों से, खंभात विधानसभा से चिराग पटेल 38,202 वोटों से और वाघोडिया विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्रसिंह वाघेला 58,516 वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: गुजरात में 2 सीटों पर कांग्रेस दे रही टक्कर
दोपहर 12.50 बजे तक, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में 2 सीटों पर कांग्रेस टक्कर देती हुई दिख रही है। वहीं बाकी 23 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: अमित शाह 3.90 लाख वोटों से चल रहे आगे
सुबह 12.13 बजे तक, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट पर भारी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सोनल पटेल के खिलाफ वह इस समय 3.90 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: पोरबंदर में मंडाविया 214,733 वोटों से आगे
सुबह 11.21 बजे तक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता मनसुख मंडाविया पोरबंदा में कांग्रेस उम्मीदवार ललित वसोया से 2,14,733 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: राजकोट में BJP के पुरुषोत्तमभाई रूपाला आगे
सुबह 11.15 बजे तक, राजकोट से भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तमभाई रूपाला कांग्रेस के परेश धनानी से 2,24,778 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: अमित शाह को मिली 2 लाख वोटों की बढ़त
अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से 2 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस की सोनल पटेल को अभी तक 53,743 वोट मिले हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: पाटन लोकसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त जारी
पाटन में कांग्रेस की बढ़त जारी है। कांग्रेस के चंदनजी तालाजी ठाकोर भाजपा के दभी भरतसिंहजी शंकरजी से 17,451 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: कांग्रेस पाटन पर आगे, बाकी 24 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की बढ़त
सुबह 10.15 बजे पर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 24 और कांग्रेस 1 लोकसभा सीट पर आगे चल रही है।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: साबरकांठा में कांग्रेस आगे
सुबह 9.57 बजे तक, कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी तुषार अमरसिंह इस समय साबरकांठा लोकसभा सीट पर मात्र 33 वोटों से आगे चल रहे हैं
Gujarat Election Results Live: गांधीनगर में अमित शाह 7,000 से अधिक वोटों से आगे
गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह शुरुआती रुझानों में 7,311 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Gujarat Election Results Live: शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन ने चौंकाया
चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन गुजरात में 2 सीटों पर आगे चल रहा है। रुझान बहुत शुरुआती हैं, लेकिन अगर विपक्षी गठबंधन, बीजेपी के इस किले में सेंध लगाने में कामयबा रहता है, तो यह काफी चौंकाने वाला नतीजा साबित हो सकता है। भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। सूरत की सीट पर भाजपा ने पहले ही कब्जा कर लिया है।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: पीएम मोदी का गृहराज्य है गुजरात
गुजरात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृहराज्य है। इसके चलते यह राज्य राजनीतिक रूप से काफी अहम हो जाता है। अमित शाह एक बार गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: सुबह 8 बजे से आने शुरू होंगे नतीजे
गुजरात की सभी लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून, 2024 की सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। चुनाव नतीजों को केंद्रीय चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: एग्जिट पोल्स में बीजेपी के क्लीन स्वीप का अनुमान
गुजरात लोकसभा चुनाव के आए अधिकतर एग्जिट पोल्स में बीजेपी को एक बार फिर सभी 26 की सभी 26 सीटों पर जीतते हुए दिखाया गया है।
Gujarat Loksabha Chunav Parinam 2024: बीजेपी 26 और कांग्रेस 24 सीटों पर लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस 24 सीटों पर, जबकि आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।