Gujarat Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पूरे देश में 543 लोकसभा सीटों पर आम चुनावों के लिए तारीखों और चरणों की घोषणा कर दी है। चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेंगे। इस बीच 7 चरणों में वोट पड़ेंगे। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले गुजरात राज्य की बात करें तो यहां तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोट पड़ेंगे। गैजेट नोटिफिकेशन 12 अप्रैल को जारी होगा और नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल होगी।
कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों की कोशिश जहां बीजेपी के किले में सेंध लगाने की होगी, वहीं बीजेपी की कोशिश सभी 26 लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार कब्जा जमाकर क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाने की होगी।
2019 लोकसभा चुनाव का क्या था शेड्यूल?
2019 में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए आम चुनावों की बात करें तो ये अप्रैल और मई 2019 के बीच 7 चरणों में हुए थे। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। चुनाव के नतीजे 23 मई 2019 को सामने आए थे। सभी 26 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। 2014 के आम चुनावों में भी सभी 26 सीटें बीजेपी की झोली में गई थीं।
SC, ST के लिए कितनी सीट रिजर्व
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 2 शिड्यूल्ड कास्ट के लिए और 4 शिड्यूल्ड ट्राइब्स के लिए रिजर्व हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नारण राठवा (Naran Rathwa) बीजेपी में शामिल हो गए। उनके साथ उनके बेटे संग्राम राठवा और 10,500 कार्यकर्ता भी बीजेपी का हाथ थाम चुके हैं। नाराण राठवा आदिवासी समुदाय से आते हैं और छोटा उदयपुर से 5 बार के लोकसभा सांसद हैं। उनका बीजेपी के साथ आना आदिवासी वोटों को लेकर बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है।
लोकसभा चुनाव 2019 में चुने गए सांसद