Get App

Haryana Floor Test: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, पक्ष में पड़े इतने वोट

Haryana Floor Test: हरियाणा में मंगलवार को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद कुछ घंटे बाद बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सैनी के साथ बीजेपी के चार और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी से छह बार के विधायक अनिज विज को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली

Akhileshअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 2:26 PM
Haryana Floor Test: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, पक्ष में पड़े इतने वोट
Haryana Floor Test: सीएम नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र दिया था

Haryana Floor Test: हरियाणा विधानसभा में बुधवार (13 मार्च) को हुए फ्लोर टेस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार (13 मार्च) को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा स्पीकर ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया था। विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने मंगलवार (12 मार्च) राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था। मनोहर लाल खट्टर के अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ पद से अचानक इस्तीफे के कुछ घंटों बाद मंगलवार (12 मार्च) को सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जब सैनी से पूछा गया कि सरकार के समर्थन में कितने विधायक हैं तो उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र दिया है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 41 सदस्य हैं। जबकि उसे 7 निर्दलीय विधायकों में से 6 के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है।

सैनी के साथ 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें