Get App

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका! पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी, पूर्व विधायक प्रेमलता भी शामिल

Haryana Lok Sabha Elections 2024: पूर्व बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि 75-76 साल से हम ऐसे स्वस्थ प्रजातंत्र के रूप में बढ़ रहे हैं, लेकिन जो उसे कमजोर करने वाली ताकते हैं। उन्होंने कहा कि इन ताकतों को प्रजातंत्र को मजबूत करने की बात सोचनी चाहिए, नहीं तो मतदाता कुछ और सोचेगा

Akhileshअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 2:58 PM
हरियाणा में BJP को बड़ा झटका! पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी, पूर्व विधायक प्रेमलता भी शामिल
Haryana Lok Sabha Elections 2024: एक महीने पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे

Haryana Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह (Chaudhary Birender Singh) मंगलवार (9 अप्रैल) को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने करीब एक दशक तक भगवा पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस में वापसी की है। बीरेंद्र सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह (Premlata Singh) भी कांग्रेस में शामिल हुईं। बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है और वह कांग्रेस में शामिल होंगे।

बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इससे करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता 2014-2019 तक विधायक रह चुकी हैं। बीरेंद्र सिंह कांग्रेस के साथ अपने चार दशक से अधिक पुराने रिश्ते को तोड़कर लगभग 10 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए थे।

बेटे बृजेंद्र सिंह भी बीजेपी में शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें