Get App

Himachal Byelections: कांग्रेस के बागी BJP के दुलारे, हिमाचल उपचुनाव में 'कमल' के साथ ठोकेंगे ताल

Himachal Byelections: BJP नेताओं ने हाईवे और रेल प्रोजेक्ट समेत राज्य के लिए केंद्र सरकार की तरफ से उठाए गए कई विकास उपायों का हवाला दिया था और कहा था कि कांग्रेस के इन विधायकों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को मजबूत करने का फैसला किया है। कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के साथ, अब 62 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की ताकत 39 से घटकर 33 हो गई है। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीट हैं। BJP के 25 सदस्य हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 26, 2024 पर 3:27 PM
Himachal Byelections: कांग्रेस के बागी BJP के दुलारे, हिमाचल उपचुनाव में 'कमल' के साथ ठोकेंगे ताल
Himachal Byelections: BJP ने कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायकों को हिमाचल उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है

Himachal Pradesh Byelections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अलग-अलग राज्यों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने हाल ही में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस (Congress) के छह पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों इन विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

कांग्रेस समेत दूसरे दलों से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है। इनमें चार कांग्रेस के हैं। इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव जरूरी हो गया था।

क्यों कांग्रेस से बागी हुए विधायक

हिमाचल प्रदेश में BJP ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें