Get App

INDIA Rally: राहुल, तेजस्वी, प्रियंका, अखिलेश...केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में एकजुट दिखा विपक्ष, पढ़ें किसने क्या कहा

I.N.D.I.A. Rally: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केजरीवाल और सोरेन के समर्थन और जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग के खिलाफ रामलीला मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ के मंच पर पहुंचे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2024 पर 10:11 PM
INDIA Rally: राहुल, तेजस्वी, प्रियंका, अखिलेश...केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में एकजुट दिखा विपक्ष, पढ़ें किसने क्या कहा
INDIA Rally: विपक्षी दलों ने रामलीला मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ से पांच सूत्री मांगें भी रखी

I.N.D.I.A. Rally: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने रविवार को देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने और लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में निष्पक्षता सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भारी जीत के जरिये संविधान खत्म कर सकें।

विपक्षी दलों के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के पक्ष में आवाज बुलंद की और इन दोनों की तत्काल रिहाई की मांग की।

विपक्षी दलों ने रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ महारैली’ (Loktantra Bachao Rally) से पांच सूत्री मांगें भी रखी।

जांच के लिए बनाई जाए SIT

सब समाचार

+ और भी पढ़ें