Jharkhand Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड कैडर के सीनियर IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह को सोमवार (21 अक्टूबर) को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया। आयोग ने अनुराग गुप्ता को झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी पद से हटाने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया है। सिंह 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS) हैं। उन्हें तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल में से चुना गया, जिनके नामों की सिफारिश राज्य सरकार ने की थी।
