Jharkhand Chunav 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना को भी टिकट

Jharkhand Assembly Election 2024: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है। लिस्ट में पांच मंत्रियों सहित 21 विधायकों को बरकरार रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बरहेट और गांडेय सीटों से चुनाव लड़ेंगे

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव चुनावी मैदान में हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी।

सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था। यह सीट JMM विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी।

JMM की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।


बसंत सोरेन ने दुमका सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से अधिक मतों से हराया था। JMM की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से भाजपा के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।

RJD ने भी जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को छह उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी कर दी। इसके साथ ही I.N.D.I.A. गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया। RJD ने एक बयान में कहा कि उसने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और कोडरमा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: कौन हैं अजय कुमार सिंह? IPS अधिकारी को EC ने नियुक्त किया झारखंड का नया DGP

बयान में कहा गया है कि रश्मि प्रकाश चतरा से, नरेश प्रसाद सिंह विश्रामपुर से और संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद से चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने के बाद की गई कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। तेजस्वी यादव झारखंड में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

हम सब मिलकर चुनौतियों से लडेंगे और माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को फिर राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे। @JmmJharkhand pic.twitter.com/rWKAxw79ix

— Kunal Sarangi

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Oct 23, 2024 10:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।