Credit Cards

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में भाजपा ने 11 सीटों पर उम्मीवार घोषित किए, इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। इनमें से 11 सीटों के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान कर दिए हैं। इंडिया गठबंधन में भी सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस 7, जेएमएम 5 और राजद और भाकपा माले एक-एक सीट पर लड़ेंगे

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ये अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: साल 2024 झारखंड (Jharkhand) के लिए बहुत अहम है। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। फिर, इसी साल अक्टूबर-नवंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरने के इस्तीफे के बाद झारखंड की जेएमएम-कांग्रेस सरकार की अगुवाई मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कर रहे हैं। ईडी के हेमंत सोरने को गिरफ्तार करने के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन बैकफुट पर नजर आ रहा है। भाजपा इसका फायदा उठाने के लिए कोशिश करती दिख रही है। राज्य के कुल 14 लोकसभा सीटों में से BJP ने 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है उनमें धनबाद, चतरा और गिरिडीह शामिल हैं। धनबाद और चतरा की सीटें भाजपा कोटे की हैं। गिरिडीह की सीट आजसू के पास है।

2019 में भाजपा ने जीती थी 12 सीटें

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खातें में 12 सीटें आई थीं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस बार राज्य में भाजपा के सीटों की संख्या बढ़ सकती है। अभी राज्य के दिग्गज नेताओं में अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे और जयंत सिन्हा शामिल हैं। सिन्हा हजारीबाग से सासंद हैं। केंद्र में मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से सासंद हैं, जबकि निशिकांत दुबे गोड्डा से सासंद हैं। भाजपा ने इस बार जयंत सिन्हा को टिकट नहीं दिया है।


इंडिया गठबंधन में सीटों पर सहमति बनी

इंडिया गठबंधन ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बताया जाता है कि कांग्रेस 7 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी, जबकि जेएमएम 5 सीटों पर लड़ेगी। भाकपा-माले और राजद एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में औपचारिक ऐलान एक-दो दिन में हो जाने की उम्मीद है। उसके बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों और लोकसभी सीट का ऐलान कर सकते है।

लोकसभा सीट एनडीए उम्मीदवार का नाम इंडिया गठबंधन उम्मीदवार का नाम
1. राजमहल ताला मरांडी
2 दुमका सुनील सोरेन
3 गोड्डा निशिकांत दुबे
4 हजारीबाग मनीष जायसवाल
5 पलामू विष्णु दयाल राम
6 लोहारदगा समीर उरांव
7 खूंटी अर्जुन मुंडा
8 सिंहभूम गीता कोड़ा
9 जमशेदपुर विद्युत बरण महतो
10 रांची संजय सेठ
11 कोडरमा अन्नपूर्णा देवी
12. धनबाद
13. चतरा
14 गिरिडीह

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना की 9 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।