Kangana Ranaut Slap Row: पंजाब किसान कांग्रेस के प्रमुख किरणजीत सिंह ने शनिवार (8 जून) को बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल का समर्थन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा। वहीं, कुछ किसान संघों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF) की उस महिला कांस्टेबल का समर्थन किया है, जिसने भारतीय जनता पार्टी की सांसद को पर थप्पड़ मारा था। किसान संघों ने पूरे प्रकरण की उपयुक्त जांच कराने की मांग की।
