Keralam Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 मार्च) को केरलम में सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य दो मतलबी पार्टियों के बीच फंसा हुआ है। केरलम के पलक्कड़ में एक जानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर वोट बैंक की राजनीति करने और विकास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने केरलम विधानसभा चुनाव से पहले पलक्कड़ में एक मेगा रोड शो भी किया।
