Keralam Assembly Elections 2026: केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार (26 मार्च) को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेता ऐतिहासिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'बी-टीम' के रूप में काम करते रहे हैं। साथ ही सीएम ने राज्य में कम्युनिस्ट जनता पार्टी यानी कथित सीपीआई (एम)-BJP गठजोड़ के आरोपों को खारिज कर दिया। विजयन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक हस्ती होने के बावजूद वह अनुभव से सीखते नहीं हैं।
