Get App

Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की जारी की नई लिस्ट, वाईएस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा से मिला टिकट

Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू को आंध्र प्रदेश की काकीनाड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। शर्मिला रेड्डी को आंध्र प्रदेश के कडप्पा से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि ओडिशा के कोरापुट से वर्तमान सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी अब तक कुल 231 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है

Akhileshअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 4:20 PM
Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की जारी की नई लिस्ट, वाईएस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा से मिला टिकट
Lok Sabha Chunav 2024: 11वीं लिस्ट में आंध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3, ओडिशा से 8 और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है

Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार (2 अप्रैल) को 17 और उम्मीदवार घोषित किए। नई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर एवं एमएम पल्लम राजू तथा पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी (YS Sharmila Reddy) के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में आंध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3, ओडिशा से 8 और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।

पार्टी ने बिहार के कटिहार से एक बार फिर अनवर को उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने पराजित किया था। एक बार फिर से उनका मुकाबला गोस्वामी से होगा। कांग्रेस ने बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 9 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में गठजोड़ के तहत कांग्रेस के हिस्से में 9 सीट- किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज आई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें