Get App

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार को होगा। चौथे चरण के होने लिए चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में आरक्षण, तुष्टिकरण नीति, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव प्रचार में छाए रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2024 पर 7:11 AM
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Election 2024 Phase 4: चौथे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार को होगा। चौथे चरण के होने लिए चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया। आंध्र प्रदेश में 13 मई को सभी 25 लोकसभा सीट पर और सभी 175 विधानसभा सीट पर भी चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में आरक्षण, तुष्टिकरण नीति, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव प्रचार में छाए रहे।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज- उप्र), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय-बिहार) और नित्यानंद राय (उजियारपुर-बिहार), कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर-पश्चिम बंगाल), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड - महाराष्ट्र) , एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडपा) चुनाव मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा खीरी सीट से हैट्रिक बनाने की जुगत में हैं। उनका बेटा 2021 के लखीमपुरी हिंसा कांड में आरोपी है। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर संसद पहुंचने के प्रयास में लगी हुई हैं। उन्हें प्रश्न पूछने के बदले नकद लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

Lok Sabha Election 2024 Phase 4: चौथे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें