लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार को होगा। चौथे चरण के होने लिए चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया। आंध्र प्रदेश में 13 मई को सभी 25 लोकसभा सीट पर और सभी 175 विधानसभा सीट पर भी चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में आरक्षण, तुष्टिकरण नीति, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव प्रचार में छाए रहे।
