Get App

Lok Sabha Election 2024: 'आज सलेम का मेरा वो रमेश नहीं है' दिवंगत BJP कार्यकर्ता को याद कर भावुक हुए PM मोदी

BJP की एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दिवंगत BJP नेता के एन लक्ष्मणन सहित जिले से जुड़ी तीन हस्तियों को याद किया। हालांकि, वह ‘ऑडिटर’ रमेश के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए, जिनकी हत्या कर दी गई थी।इस दौरान, प्रधानमंत्री ने कुछ समय के लिए अपना भाषण रोक दिया। जब फिर से बोलना शुरू किया तो उन्होंने पार्टी के लिए रमेश के योगदान को याद किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2024 पर 11:26 PM
Lok Sabha Election 2024: 'आज सलेम का मेरा वो रमेश नहीं है' दिवंगत BJP कार्यकर्ता को याद कर भावुक हुए PM मोदी
Lok Sabha Election: PM मोदी ‘ऑडिटर’ रमेश के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए, जिनकी हत्या कर दी गई थी

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 19 मार्च को तमिलनाडु (Tamil Nadu) में अपने भाषण के दौरान दिवंगत BJP नेता वी रमेश (V Ramesh) को याद करते हुए भावुक हो गए। रमेश की 10 साल पहले हत्या कर दी गई थी। सलेम में एक रैली में बोलते हुए, पीएम मोदी ने वी रमेश के योगदान को याद किया, जिन्हें "ऑडिटर रमेश" के नाम से भी जाना जाता था।

मोदी ने अपने भाषण के दौरान विराम लेते हुए कहा, "मैं ऑडिटर रमेश को नहीं भूल सकता। आज सलेम का मेरा वो रमेश नहीं है। (दुर्भाग्य से आज रमेश हमारे बीच नहीं हैं)...रमेश ने पार्टी के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की और वह एक अच्छे वक्ता थे। लेकिन वह थे मारे गए। आज मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

पेशे से ऑडिटर रहे वी रमेश बीजेपी के तमिलनाडु महासचिव थे। 54 साल के नेता की जुलाई 2013 में एक अज्ञात गिरोह ने उनके घर में हत्या कर दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें