Rupali Ganguly joins BJP: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई हैं। 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। चर्चित टीवी शो 'अनुपमा' ने रुपाली गांगुली को छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस बना दिया है। इस सीरियल में रुपाली 'अनुपमा' का रोल निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में छाई हुई हैं। खबरों की मानें तो रुपाली को बीजेपी लोकसभा का टिकट दे सकती है।
