भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने सोमवार (18 मार्च) को कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से नहीं मिले थे। इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी को उन्होंने बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया। लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते।
