Lok Sabha Elections 2024: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का पार्टी घोषणापत्र (congress manifesto) पाकिस्तान में चुनाव के लिए है। सीएम हिमंत ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया गया है कि वे पाकिस्तान में चुनाव जीत सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का घोषणापत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए ज्यादा और भारतीयों के लिए कम है। कांग्रेस और राहुल गांधी के सबसे बड़े आलोचकों में से एक सरमा ने दावा किया कि पार्टी ने वादा किया है कि वह "तुष्टिकरण" के लिए जनता से संसाधन छीन लेगी।
