Get App

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत ने दाखिल किया नामांकन, विक्रमादित्य सिंह से है कड़ी टक्कर

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत ने कहा कि मंडी की जनता का मेरे लिए प्यार मुझे यहां ले आई है। हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कुछ दशक पहले मंडी में भ्रूण हत्या की घटनाएं अधिक होती थीं। आज मंडी की महिलाएं सेना, एजुकेशन और राजनीति के क्षेत्र में एक्टिव हैं

Akhileshअपडेटेड May 14, 2024 पर 1:58 PM
Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के मंडी से BJP उम्मीदवार कंगना रनौत ने दाखिल किया नामांकन, विक्रमादित्य सिंह से है कड़ी टक्कर
Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: नामांकन दाखिल करने से पहले कंगना रनौत ने मंडी में एक मेगा रोड शो किया

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आम चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को यह मौका मिला है। आम जनता बहुत उत्साहित हैं और एक त्योहार की तरह माहौल बना है। यहां से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी।

नामांकन दाखिल करने से पहले कंगना रनौत ने मंडी में एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल एवं अन्य सीनियर नेता भी मौजूद थे। नांमाकन से पहले कंगना ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद रहे।

कंगना रनौत ने कहा कि मंडी की जनता का मेरे लिए प्यार मुझे यहां ले आई है। हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। कुछ दशक पहले मंडी में भ्रूण हत्या की घटनाएं अधिक होती थीं। आज मंडी की महिलाएं सेना, एजुकेशन और राजनीति के क्षेत्र में एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता देश के लिए चिंता का विषय है।

विक्रमादित्य का कंगना पर तंज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें