Get App

'अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं...', I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली में पत्नी सुनीता केजरीवाल का आरोप

Lok Sabha Election 2024: रांची में I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली के दौरान मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गईं। केजरीवाल और सोरेन अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं

Akhileshअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 10:56 PM
'अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं...', I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली में पत्नी सुनीता केजरीवाल का आरोप
Lok Sabha Election 2024: सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं

Lok Sabha Election 2024: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार (21 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा।

रांची में I.N.D.I.A. गठबंधन की 'उलगुलान न्याय' रैली के दौरान सुनीता ने कहा, "वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके खाने पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं। उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है।" उन्होंने दावा किया कि उनके पति को लोगों के लिए काम करने के कारण जेल में डाल दिया गया। उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं किया जा सका है।

'जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल छूटेंगे'

पीटीआई के मुताबिक सुनीता ने आगे कहा, "हम तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल तथा हेमंत सोरेन छूटेंगे।" बता दें कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब इस पॉलिसी को रद्द किया जा चुका है। ED ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें