Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसमें दूसरे चरण की बात करें तो यह 26 अप्रैल को है। इस चरण में देश में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और जम्मू एंड कश्मीर में चुनाव होंगे। इसमें एक राज्य ऐसा भी है जिसमें एक ही चरण में वोटिंग होनी है। मतगणना के लिए 4 जून की तारीख फिक्स की गई है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी।
