कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को हरियाणा के गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दिया गया है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे। पार्टी ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र भूषण पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
