Get App

Elections 2024: पुलवामा हमले पर एक और कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को दी क्लीन चिट! BJP भड़की

Lok Sabha Elections 2024: हाल ही में पुंछ में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की "चुनावी स्टंट" वाली विवादित टिप्पणी के बाद सबसे पुरानी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुछ भी कर सकती है

Akhileshअपडेटेड May 09, 2024 पर 4:53 PM
Elections 2024: पुलवामा हमले पर एक और कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान को दी क्लीन चिट! BJP भड़की
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता ने कहा कि 2019 का हमला पाकिस्तान द्वारा नहीं, बल्कि भारत सरकार द्वारा की गई थी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों में राजनीतिक तापमान बढ़ने के बीच एक और कांग्रेस नेता ने 2019 पुलवामा आतंकी हमले मामले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। पूर्व मंत्री और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिं ने एक चुनावी जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विजय वडेट्टीवार और शशि थरूर जैसे कांग्रेस के सीनियर नेता भारत में आतंकवादी हमलों पर इसी तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं।

वायरल वीडियो में महेंद्र प्रताप सिंह को एक चुनावी रैली भाषण में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "पुलवामा हमले की घटना खुलकर अब सामने आ गया है। उनके स्वयं के गवर्नर (सत्य पाल मलिक का जिक्र करते हुए) ने खुलासा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कर्मियों को एयरलीफ्ट से लेकर जाने का अनुरोध किया था क्योंकि वे सुरक्षा खतरे के कारण रास्ते का उपयोग नहीं करना चाहते थे। इस रहस्योद्घाटन से बड़ा कोई सबूत नहीं है। तो दूसरा कार्यकाल सुरक्षित हो गया (इस चुनावी स्टंट के साथ)। और अब वे तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं।"

कांग्रेसी नेता लगातार दे रहे हैं विवादित बयान

हाल ही में पुंछ में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की "चुनावी स्टंट" वाली विवादित टिप्पणी के बाद सबसे पुरानी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) कुछ भी कर सकती है। लुधियाना से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार वारिंग ने आगे कहा कि पुलवामा हमला अभी भी एक "बड़ा रहस्य" है। बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पुलवामा आतंकी हमले को चुनाव स्टंट करार दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें