Lok Sabha Election 2024 Phase 1: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए मतदान शुक्रवार, 19 अप्रैल को शुरू होने वाला है। पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में होगा। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 4 जून को घोषित होने वाले नतीजे देश की अगली सरकार और प्रधानमंत्री का फैसला करेंगे।
