Get App

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया BJP में शामिल

Lok Sabha elections 2024: आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे। भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती है जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है

Akhileshअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 4:06 PM
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व IAF प्रमुख आरकेएस भदौरिया BJP में शामिल
Lok Sabha elections 2024: माना जा रहा है कि पूर्व वायुसेना प्रमुख यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं उनकी सरकार द्वारा सशस्त्र बलों को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों की तारीख करते हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया रविवार (24 मार्च) को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भदौरिया के साथ ही तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव ने भी केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आरकेएस भदौरिया सितंबर 2021 में रिटायर हो गए थे। माना जा रहा है कि वह यूपी से आम चुनाव लड़ सकते हैं।

BJP में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के 'अद्भुत नेतृत्व' और 'अद्वितीय दूरदर्शिता' से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले भदौरिया ने कहा कि उनकी नई पारी ने उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का मौका दिया है।

2021 में रिटायरमेंट होने के बाद उन्होंने अपनी सेवा के अंतिम आठ से 10 वर्षों को सुनहरा दौर करार दिया। उन्होंने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की भी तारीख की और पीएम मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में उठाए गए कदमों से देश को मजबूत बनकर उभरने में मदद मिलेगी।

बीजेपी में शामिल होने वाले वरप्रसाद राव कौन हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें