Lok Sabha Elections 2024: पूर्व सांसद और जम्मू-कश्मीर सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह (Lal Singh rejoined the Congress) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कठुआ बलात्कार और हत्याकांड मामले में विवादों के केंद्र में रहे लाल सिंह उधमपुर सीट पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को टक्कर देने के लिए लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस के खेमे में वापस आ गए हैं। कांग्रेस के जम्मू्-कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वकार रसूल वाणी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
